सारंगढ़ :- नगर पालिका चुनाव में मतदान को एक सप्ताह का समय बाकी रह गया है, इस बीच दोनो राष्ट्रीय पार्टियों का चुनाव प्रचार सघन स्तर पर चल रहा है।
बता दे की सारंगढ़ नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 10 जो की आदिवासी आरक्षित सीट है, जहां पर कांग्रेस के वर्तमान पार्षद राम नाथ सिदार को जबरदस्त टक्कर देते हुए भाजपा प्रत्याशी संजय सोरेंग ने मतदाताओं को लुभाने के भावनात्मक जुड़ाव स्थापित करने में सफल होते नजर आ रहे है।
यह भी विदित हो की वर्तमान पार्षद को एंटी इनकंबेसी के कारण क्षेत्र में काफी मशक्कत करना पढ़ रहा है, तो वही दूसरी ओर सरल व्यवहार के भाजपा प्रत्याशी संजय सोरेंग सीधा सरल व्यवहार के कारण मतदाताओं का इस चुनाव में पहली पसंद बन गए हैं।

गौरतलब हो की संजय सोरेंग शिक्षित मतदाताओं को पहली पसंद बन गए, साथ ही इस वार्ड में वो कार्यकर्ता जो की चुनाव में रामनाथ सिदार के साथ थे वे इस चुनाव में राम नाथ का साथ छोड़ चुके है इस कारण राम नाथ सिदार के लिए यह लड़ाई और भी मुश्किल बन गया है। रही बात भाजपा प्रत्याशी संजय सोरेंग की तो यह स्पष्ट है की कुशल व्यवहार और जमीन से जुड़े होने का लाभ मिलता दिख रहा है।
More Stories
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरुण मालाकार ने जनपद पंचायत सारंगढ़ में इलेक्ट्रिक ट्राय साइकल किया वितरण
मानवता की मिशाल पेश करते एक और युवा सामाजिक कार्यकर्ता जितेन्द्र ओगरे…
अबकारी व कोसीर पुलिस के नाक के नीचे चलाई जा रही है बार…. यहां नहीं चलता है शासन का कोई अधिकार