263 Views
जांजगीर-चांपा:-
जिले के जैतपुर- हसौद - सरसींवा मार्ग में महानदी पर निर्मित सेतु में पाईल नींव के क्षतिग्रस्त होने के कारण मरम्मत होने तक सेतु के ऊपर से यातायात प्रतिबंधित कर दिया गया है। कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग सेतु संभाग बिलासपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार जैतपुर - हसौद - सरसींवा मार्ग के किलोमीटर 5/6 में महानदी पर निर्मित सेतु के पाईल नींव के क्षतिग्रस्त पुल के मरम्मत होने तक भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई गई है। इस मार्ग पर आने-जाने वाले भारी वाहनों को परिवर्तित मार्ग व्हाया बिर्रा-भटगांव के मध्य निर्मित उच्च स्तरीय सेतु को वैकल्पिक मार्ग बनाया गया है।
More Stories
किसानों ने सरकारी भूमि का फर्जी पंजीयन कराकर बेचा धान प्रशासन को लगाया लाखों रुपए का चूना
आकस्मिक मृत्यु के 07 प्रकरणों में 28 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत
बेमौसम बारिश से उद्यानिकी फसलों को हुए नुकसान की जानकारी देने टोल फ्री नम्बर जारी