जांजगीर-चांपा :- जांजगीर के हेल्प एंड हेल्प्स समिति बाल गृह में संरक्षण प्राप्त बच्चों ने प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला से मुलाकात कर स्वनिर्मित क्राफ्ट, दीपक की लड़ी इत्यादी भेंट की और दीपावली की शुभकामनाएं दी। कलेक्टर ने बच्चों द्वारा बनाये गए क्राफ्ट की प्रशंसा कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए बच्चों को मिठाई भी दी। कलेक्टर से मिलकर बच्चे बहुत हर्षित व उत्साहित हुए। इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री राजेन्द्र कश्यप, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री तारकेश्वर सिन्हा, जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्री गजेन्द्र सिंह जायसवाल सहित बालगृह के कर्मचारी उपस्थित थे।
145 Views
More Stories
किसानों ने सरकारी भूमि का फर्जी पंजीयन कराकर बेचा धान प्रशासन को लगाया लाखों रुपए का चूना
आकस्मिक मृत्यु के 07 प्रकरणों में 28 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत
बेमौसम बारिश से उद्यानिकी फसलों को हुए नुकसान की जानकारी देने टोल फ्री नम्बर जारी