सारंगढ़ :- नेहरू युवा केंद्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 1अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलने वाली स्वच्छ भारत अभियान देश के 744 जिलों में चलाया जा रहा है। इसके अनुरूप नेहरू युवा केंद्र रायगढ़ के जिला युवा अधिकारी श्री चंद्रभूषण चौबे के मार्गदर्शन में सारंगढ़ विकासखंड के राष्ट्रीय स्वयंसेवक अक्षर भास्कर द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला जूनाड़ीह में साफ सफाई अभियान चलाया गया। शाला परिसर में फैले सभी प्रदूषित कचरे, प्लास्टिक को एकत्रित कर विशेष रीसायकल केंद्र भेजा जाएगा। संस्कार यूथ क्लब के स्वयंसेवकों द्वारा इसे महाअभियान बनाकर साफ सफाई किया गया। इस कार्य को देखकर स्थानीय लोगों ने नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवकों के कार्यों को सराहा और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
130 Views
More Stories
अबकारी व कोसीर पुलिस के नाक के नीचे चलाई जा रही है बार…. यहां नहीं चलता है शासन का कोई अधिकार
सारंगढ़ आबकारी उपनिरीक्षक का बढ़ा हौसला,रेड करने के बहाने घर घुस कर किया छेड़छाड़
सागर दीवान के नेतृत्व में ग्राम पंचायत हिर्री में विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े जी का एनएसयूआई के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत…