158 Views
सुरक्षित दीपावली मनाने की अपील
जांजगीर-चांपा:-
कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने जिलेवासियों को दीपावली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में सभी के लिए सुख, समृद्ध जीवन और खुशहाली की कामना की है। कलेक्टर ने कहा है कि दीपावली पौराणिक महत्व का त्यौहार होने के साथ-साथ हमारी संस्कृति और परम्परा का अभिन्न हिस्सा है। धनतेरस से लेकर भाई-दूज तक 5 दिनों के दौरान आपसी मेल-जोल से परस्पर स्नेह की जड़ें और गहरी तथा मजबूत होती हैं। कलेक्टर ने कहा है कि दीपावली सबके लिए मंगलमय हो। उन्होंने कहा है कि यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है कि त्यौहार के उत्साह के साथ हम पर्यावरण और खुद की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।
More Stories
किसानों ने सरकारी भूमि का फर्जी पंजीयन कराकर बेचा धान प्रशासन को लगाया लाखों रुपए का चूना
आकस्मिक मृत्यु के 07 प्रकरणों में 28 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत
बेमौसम बारिश से उद्यानिकी फसलों को हुए नुकसान की जानकारी देने टोल फ्री नम्बर जारी